होम / बड़ी ख़बरें / सेक्टर-5 मार्केट में व्यापारियों की बैठक आयोजित, सेल बोर्ड की नई गाइडलाइन पर हुई चर्चा
बड़ी ख़बरें
भिलाई। सेक्टर-5 मार्केट व्यापारी संघ एवं भिलाई स्टील सिटी चैंबर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भिलाई स्टील सिटी चैंबर के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने व्यापारियों के साथ संवाद करते हुए सेल बोर्ड की नई गाइडलाइन पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने कहा कि आने वाले समय में व्यापारियों को संगठित होकर अपनी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए एकजुट रहना होगा। उन्होंने व्यापारिक हितों की रक्षा तथा विभिन्न मुद्दों पर सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही व्यापारियों को नई गाइडलाइन की जानकारी देते हुए उसके प्रभाव और आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में सेक्टर-5 मार्केट व्यापारी संघ के संरक्षक पंकज पाल, अध्यक्ष अजय कनौजिया, महासचिव सुभाष सोनकर, उपाध्यक्ष उमेश पिल्ले, पूर्व पार्षद शिबू, जी.जी. रामा राव, बबलू गुप्ता, अजय अग्रवाल, संतोष कुमार, मनोज साव, एजाज कुरैशी, गोपाल गुप्ता, सूरज राठौड़ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान व्यापारियों ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव भी रखे और भविष्य में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.