होम / दुर्ग-भिलाई / विद्यालयों में प्रार्थना व सांस्कृतिक गतिविधियां जारी रखने के निर्णय का गायत्री परिवार ने किया स्वागत
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। गायत्री परिवार दुर्ग ने प्रदेश के स्कूलों में प्रार्थना, गायत्री मंत्र एवं नैतिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन को निरंतर जारी रखने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि विद्यालयों में प्रार्थना, प्रेरणादायी मंत्र, राष्ट्रभावना एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, नैतिकता, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और सामाजिक समरसता जैसे मूल्यों का विकास होता है।
गायत्री परिवार ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में मानवीय गुणों और श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण भी समान रूप से आवश्यक है। ऐसे में विद्यालयों में नैतिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।
पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग एवं शिक्षा मंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस निर्णय से विद्यार्थियों में संस्कार आधारित शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही उन्होंने मांग की कि विद्यालयों में इन गतिविधियों का संचालन आगे भी निरंतर जारी रखा जाए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.