दुर्ग-भिलाई

सोसायटी के चावल का अवैध परिवहन करते आरोपी को सुपेला पुलिस ने वाहन सहित पकड़ा, खाद्य विभाग के साथ कार्रवाई जारी

620250620260827491001469528.jpg

दुर्ग। थाना सुपेला पुलिस ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित किए जाने वाले सोसायटी चावल के कथित अवैध परिवहन के मामले में एक आरोपी को मालवाहक वाहन सहित पकड़ा है। मामले में खाद्य विभाग के साथ समन्वय कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नीले रंग के मालवाहक टेम्पो में सोसायटी का चावल अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राजीव नगर ईमामबाड़ा के पास घेराबंदी कर बजाज मैक्सीमा मालवाहक वाहन क्रमांक CG 07 CV 2329 को रोककर जांच की।
जांच के दौरान वाहन में प्लास्टिक की बोरियों में कुल 14 कट्टा सोसायटी चावल मिला। पुलिस ने वाहन चालक से चावल के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई संतोषजनक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। पूछताछ के दौरान भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर चालक एवं वाहन को थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने इस मामले में सन्नी साव (28 वर्ष), निवासी पांच रास्ता, कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग को आरोपी बनाया है। साथ ही 14 कट्टा सोसायटी चावल और बजाज मैक्सीमा मालवाहक वाहन को जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में चावल के स्रोत तथा उसके परिवहन से जुड़े पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है तथा खाद्य विभाग के साथ मिलकर अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय यादव, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक सुरेन्द्र पटेल, गम्भीर जाट एवं चालक आरक्षक बसंत मरढ़ीया की भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पीडीएस से संबंधित खाद्यान्न के अवैध भंडारण, परिवहन या विक्रय की जानकारी तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को दें, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.