होम / दुर्ग-भिलाई / डायल 112 कर्मचारियों एवं चालकों की बैठक आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
दुर्ग-भिलाई
-पुलिस अधीक्षक ने त्वरित एवं संवेदनशील पुलिस सहायता सुनिश्चित करने दिए निर्देश

दुर्ग। जिला दुर्ग में डायल 112 सेवा को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से 24 जून 2026 को डायल 112 में पदस्थ कर्मचारियों एवं चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवा की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान ग्रामीण एवं शहरी थाना क्षेत्रों में संचालित ईआरयू वाहनों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त इवेंटों पर निर्धारित समय में घटनास्थल पहुंचकर पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही आम नागरिकों के प्रति शालीन व्यवहार, आपात परिस्थितियों में बेहतर समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डायल 112 पुलिस और आमजन के बीच त्वरित सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक कर्मचारी एवं चालक को संवेदनशीलता, अनुशासन एवं तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक के दौरान सी-4 रायपुर से प्राप्त इवेंटों में उत्कृष्ट कार्य कर समय पर सहायता पहुंचाने वाले डायल 112 के स्टार कर्मचारियों एवं चालकों को उत्साहवर्धन के लिए कैश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित कर्मचारियों में प्रधान आरक्षक भगतराम चंद्रवंशी, आरक्षक राजेश कुमार पाल, कौशलेंद्र सिंह, योगेंद्र बिलोने, शकील खान, गौतम भट्ट, बी. लक्ष्मण राव, सुमन मंडावी, हेमेन्द्र बंछोर, त्रिलोचन ठाकुर, फल्गो वर्मा एवं यशवंत देशमुख शामिल रहे।
इसी प्रकार चालक संतोष कुमार, गोविंदा सिंह, तोपेश सोनवानी, बग्गा सिंह, लोकेश कुमार, डेविड ठाकुर, अश्वनी कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार, सुनील देशमुख, भीषम साहू, हेमंत कुमार, मनोज चंद्राकर, दिलेश्वर साहू, प्रीतम जांगड़े, थानेश्वर साहू, झानेश्वर एवं चित्रसेन को भी सम्मानित किया गया।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल डायल 112 सेवा का उपयोग करें तथा समय पर सही जानकारी देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.