खास खबरें

प्रतिबंधित नशीली सामग्री और अवैध वस्तुओं की आपूर्ति रोकने दुर्ग पुलिस व खाद्य एवं औषधि विभाग की संयुक्त बैठक

75622062026114110whatsappimage2026-06-22at5.00.41pm.jpeg

दुर्ग। कूरियर एवं ई-कॉमर्स सेवाओं के माध्यम से प्रतिबंधित नशीली सामग्री, अवैध औषधियों तथा घातक हथियारों की आपूर्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से सोमवार को दुर्ग पुलिस एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक कंट्रोल रूम सेक्टर-06 दुर्ग में आयोजित हुई, जिसमें कूरियर सेवा संचालकों एवं विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पार्सल की बुकिंग के दौरान प्रेषक, प्राप्तकर्ता तथा बुकिंग कराने वाले व्यक्ति का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड की प्रति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए।
इसके साथ ही सभी पार्सल बुकिंग केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा न्यूनतम एक माह तक फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए ताकि संदिग्ध गतिविधियों की स्थिति में जांच में सहायता मिल सके।
अधिकारियों ने कूरियर संचालकों को निर्देशित किया कि यदि किसी पार्सल में प्रतिबंधित नशीली औषधि, मादक पदार्थ या अन्य संदिग्ध सामग्री होने की आशंका हो तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को दी जाए।
बैठक में औषधियों से संबंधित पार्सलों के लिए अलग रजिस्टर संधारित करने तथा भेजने वाले एवं प्राप्तकर्ता की संपूर्ण जानकारी दर्ज करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही पार्सल बुकिंग के दौरान ऑनलाइन भुगतान को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई ताकि जरूरत पड़ने पर लेन-देन और पहचान का सत्यापन किया जा सके।
बैठक के दौरान कूरियर सेवाओं के माध्यम से होने वाली संभावित अवैध गतिविधियों की रोकथाम, निगरानी व्यवस्था और संबंधित संस्थाओं की वैधानिक जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक संचालक संजय सिंह, औषधि निरीक्षक विष्णु प्रसाद साहू, गायत्री पटेल, जागेश्वरी साहू सहित विभिन्न कूरियर कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों, कूरियर संचालकों और ई-कॉमर्स कंपनियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध पार्सल, प्रतिबंधित नशीली सामग्री या अवैध वस्तुओं के परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.