-22 से 28 जून तक सेक्टरवार संवाद कार्यक्रम, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर होगा मंथन
भिलाई। व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा लीज नवीनीकरण से जुड़े लंबित एवं गंभीर मुद्दों के समाधान के लिए भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आगामी दिनों में विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है। चैंबर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि लीज नवीनीकरण विषय पर अभी कई गंभीर मुद्दे शेष हैं, जिन पर विस्तृत चर्चा कर सम्मानजनक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
इसी उद्देश्य से 22 जून से 28 जून के मध्य भिलाई के विभिन्न सेक्टरों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के संचालन एवं समन्वय के लिए प्रतिष्ठित व्यापारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बैठकों के दौरान भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) की नीतियों पर विशेष चर्चा की जाएगी। साथ ही सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को पॉलिसी में दी गई राहत के लिए प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। इसके साथ ही इन संस्थाओं के लीज नवीनीकरण को यथास्थिति बनाए रखने का निवेदन भी प्रबंधन से किया जाएगा।
चैंबर के अनुसार सेक्टर स्तर पर आयोजित बैठकों में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय के प्रति भी आभार व्यक्त किया जाएगा।
समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया व्यापारियों का कोर ग्रुप ...
लीज नवीनीकरण से जुड़ी समस्याओं के निराकरण और व्यापारियों की मांगों को प्रभावी रूप से प्रबंधन तक पहुंचाने के लिए भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन के नेतृत्व में प्रमुख व्यापारियों का एक कोर ग्रुप गठित किया गया है। यह समूह जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भिलाई प्रबंधन से शीघ्र समाधान का आग्रह करेगा।
कोर ग्रुप में शामिल प्रमुख सदस्य ..
ज्ञानचंद जैन, दिनेश सिंघल, श्रीनिवास खेड़िया, रामकुमार गुप्ता, सुरेश रतनानी, ललित अग्रवाल, ज्ञानचंद बाकलीवाल, करमजीत गगन, सतीश बंछोर, ओ.पी. चौधरी, राजेश दोढी, राधेकांत बाजपेयी, अजय दीक्षित, राजीव जैन (जैनको), डी.एच. सिंह, पीयूष जैन एवं अजय कन्नोजिया।
इसके अतिरिक्त सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.