भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में लोहे एवं स्क्रैप चोरी के गंभीर मामलों को लेकर भाजपा नेता एवं नगर निगम दुर्ग के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी गई शिकायत पर कार्रवाई प्रारंभ हो गई है।प्रधानमंत्री कार्यालय ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया था कि भिलाई स्टील प्लांट में लंबे समय से लोहे और स्क्रैप की संगठित चोरी हो रही है,जिससे राष्ट्रीय संपत्ति को भारी आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है।उन्होंने यह भी कहा था कि कई मामलों में केवल संदिग्ध वाहनों की ब्लैक लिस्टिंग की जाती है,जबकि चोरी के आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और कठोर कानूनी कार्रवाई करने में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार शिकायत को भिलाई स्टील प्लांट के वरिष्ठ प्रबंधक निवेश विजयन को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं राष्ट्रीय संपत्ति है।यदि हजारों किलो लोहे और स्क्रैप की चोरी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है तो इससे सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं।उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी अधिकारी या सुरक्षा एजेंसी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाए।उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.