-नई पीढ़ी वरिष्ठजनों के अनुभवों से सीख लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाएं : घनश्याम देवांगन
भिलाई। वरिष्ठ नागरिक पर्यटन मंच के तत्वावधान में बालाजी होटल कुरूद में सम्मान समारोह का आयोजन कर वरिष्ठ नागरिकों को "जीवन गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया। भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन समारोह के मुख्य अतिथि थे। समारोह को संबोधित करते हुए महासंघ अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का जीवन अनुभव, संघर्ष, समर्पण और सफल पारिवारिक जीवन का आईना होता है। वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपने परिश्रम, त्याग और संस्कारों से परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज हम जिस सामाजिक व्यवस्था और पारिवारिक मूल्यों का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, उसकी मजबूत नींव इन्हीं के प्रयासों से रखी गई है। नई पीढ़ी अपने वरिष्ठजनों के अनुभवों से सीख लेकर अपने जीवन को बेहतर बना सकती है।
जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित होने वाले वरिष्ठ नागरिक हैं- छालीवुड कलाकार लाल बहादुर चंद्रा, हूकुमचंद देवांगन, श्रीमती निरुपा सहारे, श्रीमती बेदू साहू, मुकुंद दास साहू। सभी को अभिनन्दन पत्र, शाॅल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किशनलाल सोनी, ताम्रध्वज सहारे, श्रीमती छाया चंद्रा, श्रीमती सावित्री देवांगन, श्रीमती सुनीता सोनी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। संयोजक हुकुमचंद ने जानकारी दी कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का सामुहिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आगामी दिनों में मथुरा वृन्दावन भ्रमण की योजना बनाई गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.