खास खबरें

पोटिया में शाला प्रवेशोत्सव मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्मार्ट क्लास एवं संगीत कक्ष का लोकार्पण

26320062026134118whatsappimage2026-06-20at7.07.35pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। प्रदेशभर में संचालित शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत आज दुर्ग के पोटिया स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किये तथा उन्हें नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान, उत्साह और उल्लास से सराबोर दिखाई दिया। मंत्री श्री यादव ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी रुचियों, सपनों और भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किये।
      शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। यहां से प्राप्त ज्ञान, संस्कार और अनुशासन ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें कौशल, नवाचार, तकनीक और रचनात्मकता से भी जोड़ती है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध हो तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर प्राप्त हों।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यालय में नवस्थापित स्मार्ट क्लास एवं संगीत कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल और तकनीक आधारित शिक्षण सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे कठिन विषयों को भी सरल और रोचक तरीके से समझने में सहायता मिलेगी। वहीं संगीत कक्ष बच्चों की कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संगीत, कला और सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
मंत्री श्री यादव ने विद्यालय परिसर का अवलोकन कर शिक्षकों से भी चर्चा की तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने विद्यालय में विकसित किए जा रहे प्रिंट रिच वातावरण, शिक्षण संसाधनों एवं अन्य सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों से भी संवाद किया गया तथा उन्हें बच्चों की नियमित उपस्थिति, अध्ययन और नैतिक विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय में विकसित हो रही सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर सभापति  श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, पार्षद श्रीमती हीरोंदी चंदानिया, श्रीमती सविता साहू, गुलशन साहू, मनीष कोठारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.