खास खबरें

पूर्व पार्षदों ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

29519062026131955whatsappimage2026-06-19at6.48.31pm.jpeg

- दादा-दादी, नाना-नानी पार्क के संधारण सहित अन्य समस्याओं की ओर किया ध्यानाकर्षण
दुर्ग।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज लाल बाकलीवाल तथा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व पार्षदों अब्दुल गनी, लिखन साहू, अमृत लोढ़ा, संजय सिंह, अनिल देवांगन आदि ने नगर निगम के आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें दादा-दादी, नाना-नानी पार्क में संधारण कार्य कराकर बारिश पूर्व वहां जमीन के समतलीकरण करने, पेयजल सुविधा सुलभ कराने व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कर अन्य संधारण कार्य कराने की मांग की गई है। इस पर निगम आयुक्त ने त्वरित पहल करने का आश्वासन दिया और कहा कि 21 जून योगा दिवस के पहले पार्क में जल भराव की समस्या दूर कर दी जाएगी और अन्य संधारण कार्य भी जल्द कराए जाएंगे। पार्क के पास स्थित एक्यूप्रेशर वेवरेज को भी दुरुस्त करा दिया जाएगा। पूर्व पार्षदों ने शीतला स्वरूपा मंदिर के पास बने ओपन जिम से उपकरणों के गायब होने का भी मुद्दा उठाया इस पर भी आयुक्त ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। पूर्व पार्षदों ने वार्ड नंबर 8 बाबूलाल चाल में मुस्लिम समाज के लिए बनाए गए महिला भवन को मोहर्रम को मद्देनज़र रखकर ठेकेदार से तत्काल नागरिकों को हेंडओवर कराने की भी मांग की तथा नगर में सांडों के बढ़ते आतंक की ओर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि अक्सर सांडों के आक्रामक होने से बूढ़े, बच्चे व महिलाएं घायल हो जाते हैं। इन सांडों को कांजी हाउस भेजा जाए। इस पर भी आयुक्त ने उचित पहल का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.