खास खबरें

शिक्षा से संस्कार, संस्कार से राष्ट्र निर्माण ..

92619062026125402whatsappimage2026-06-19at6.20.13pm.jpeg

-तिरगा में आयोजित संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
-विधायक ललित चंद्राकर ने तिरगा में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर मुँह मिठाकर किया स्वागत ..
-कहा: खूब मन लगाकर पढ़ो, पालक भी बच्चों को संस्कार दें, बच्चे गीली मिट्टी समान हैं
-कक्षा पहली, 6वीं व 9वीं के बच्चों को पाठ्यपुस्तक एवं शाला गणवेश भेंट

Image after paragraph


तिरगा/दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज संकुल केंद्र तिरगा में आयोजित संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होकर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा पहली, कक्षा 6वीं व कक्षा 9वीं के नवप्रवेशी बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं शाला गणवेश प्रदान किया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारग संस्कृति कार्यक्रम की अनुपम प्रस्तुति दी। साथ ही विभिन्न कक्षाओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक चंद्राकर ने कहा, "प्यारे बच्चों, आज से आपके जीवन का नया अध्याय शुरू हो रहा है। खूब मन लगाकर पढ़ाई करना, गुरुजनों का सम्मान करना और बड़े होकर माता-पिता व गांव का नाम रोशन करना। आप सभी देश के भविष्य हैं। बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं - जैसा आकार देंगे, वैसे ही बनेंगे। इसलिए मैं सभी पालकों से भी आग्रह करता हूं कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, अच्छे संस्कार भी प्रदान करें। मोबाइल से दूर रखकर खेल और पढ़ाई पर ध्यान दिलाएं।"
उन्होंने आगे कहा कि "शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों के सपनों को नई उड़ान देकर राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं से कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यही हमारा संकल्प है।"
विधायक जी ने विद्यालय में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को नए शैक्षणिक सत्र की बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित ..
इस अवसर पर प्रमुख रूप से  अंडा निकुम मंडल अध्यक्ष  लिकेश्वर देशमुख, सरपंच  धसिया राम देशमुख, महामंत्री  पुराण देशमुख, शाला विकास समिति अध्यक्ष युवराज देशमुख, सांसद प्रतिनिधि भूपेन्द्र बेलचंदन, पूर्व सरपंच भोथली सुरेश साहू, सोसाइटी अध्यक्ष देवसिंग ठाकुर,  मोहन देशमुख सहित बड़ी संख्या में पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.