खास खबरें

फर्जी एवं फोटोशॉप सामग्री फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, एसएसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

48418062026140303whatsappimage2026-06-18at7.27.26pm.jpeg

-आईटी एक्ट के तहत जोड़ा जाएं धाराएं : राकेश ठाकुर
दुर्ग।
जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं भिलाई शहर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के संयुक्त नेतृत्व में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के संबंध में फर्जी, भ्रामक एवं फोटोशॉप सामग्री प्रसारित करने वाले कथित पत्रकारों एवं यूट्यूबरों के विरुद्ध निष्पक्ष, प्रभावी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से सुनियोजित तरीके से झूठी एवं भ्रामक सामग्री प्रसारित कर न केवल किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि समाज में भ्रम फैलाकर लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित किया जा रहा है। ऐसे मामलों में केवल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत अपराध दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं को भी जोड़ा जाना आवश्यक है।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रकरण की वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में साइबर एवं तकनीकी जांच कराई जाए, फर्जी सामग्री तैयार करने, संपादित करने और प्रसारित करने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पूर्व में इसी प्रकार की शिकायतों में हुई कार्रवाई अथवा लापरवाही की भी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया है कि जांच पूरी होने तक सभी डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए ताकि निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो सके। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन फर्जी एवं भ्रामक सामग्री बनाकर किसी व्यक्ति की छवि धूमिल करना, दुष्प्रचार फैलाना और सोशल मीडिया का दुरुपयोग करना गंभीर अपराध है, जिस पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है।
जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं भिलाई शहर अध्यक्ष मुकेश चंद्रकार ने भी पुलिस प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों के विरुद्ध शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई कर कानून के शासन और जनता के विश्वास को मजबूत किया जाए। इस दौरान राम सूर्यवंशी, सुमित नारंग, सुमित घोष, आनंद कपूर ताम्रकार, गौरव उमरे, मोहित वालदे, आयुष शर्मा, अनमोल जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.