ब्रेकिंग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की प्रेस वार्ता, उपलब्धियां गिनाईं

533140620261112041001412230.jpg

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दुर्ग स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश एक समृद्ध, सशक्त और आत्मविश्वासी भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस 12 वर्षीय कार्यकाल को स्वर्णिम और ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह अवधि विकास, जनकल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय गौरव की रही है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि “प्रधान सेवक” मानते हैं और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश के 140 करोड़ नागरिकों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, किसानों के हित, महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कई योजनाओं के माध्यम से व्यापक कार्य किए गए हैं।
उन्होंने जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना और पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।
विजय शर्मा ने कहा कि जनजातीय समाज के विकास के लिए विशेष बजटीय प्रावधान किए गए हैं तथा महिलाओं और मध्यम वर्ग के लिए भी कई योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रीय गौरव को भी नई पहचान दी है।
उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक मंच पर एक मजबूत और भरोसेमंद देश के रूप में उभरा है। जी-20 की अध्यक्षता, वैक्सीन मैत्री अभियान और विदेशी निवेश में वृद्धि को उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का उदाहरण बताया।
छत्तीसगढ़ के संदर्भ में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तेजी से कार्य हो रहा है और बड़ी संख्या में आवास निर्माण किए जा रहे हैं। इसके अलावा रेलवे, कृषि ऋण और उड़ान योजना के माध्यम से भी विकास कार्यों को गति दी गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया गया है और देश आर्थिक तथा वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति की ओर बढ़ रहा है।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, महापौर अलका बाघमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू तथा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.