ब्रेकिंग

प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान 14 जून को, भिलाई में होगा भव्य समारोह

493120620260810571001401476.jpg

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी के पितामह श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन की पुण्य स्मृति में दुर्ग जिला देवांगन समाज द्वारा 14 जून 2026, रविवार को प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, बैकुंठ धाम, कैंप-2 भिलाई में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा।
समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ राज्य स्तरीय खेलकूद, कला एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल होंगे, जबकि अध्यक्षता प्रेमचंद देवांगन, जिला संयोजक एवं विधि प्रकोष्ठ भाजपा भिलाई, करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में ललित चंद्राकर, डोमनलाल कोर्सेवाडा, रिकेश सेन तथा भोजराम देवांगन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल होंगे।
विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए दुर्ग शहर के सीएसपी हर्षित मेहर तथा जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
दुर्ग जिला देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष पुराणिक राम देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना से होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे पंडवानी कलाकार एवं श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन के शिष्य चेतन देवांगन द्वारा पंडवानी गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर 12 बजे से अतिथियों का आगमन, उद्बोधन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
समाज पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.