ब्रेकिंग

पुरैना में ₹149.21 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक ललित चंद्राकर ने दी सौगात

55311062026123059whatsappimage2026-06-11at6.00.07pm.jpeg

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पुरैना वार्ड क्रमांक 39 में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने गुरुवार को ₹149.21 लाख की लागत से किए जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान आहाता बाउंड्रीवाल, स्ट्रीट लाइट, पेवर ब्लॉक, डोमशेड, सीसी रोड एवं भवन निर्माण सहित कुल छह विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को मिली।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा का लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुरैना में शुरू होने वाले इन कार्यों से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और नागरिकों को बेहतर वातावरण मिलेगा।
उन्होंने बताया कि आहाता बाउंड्रीवाल के निर्माण से सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जबकि स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से क्षेत्र में रोशनी बढ़ेगी। वहीं सीसी रोड और पेवर ब्लॉक निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा डोमशेड सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा डबल इंजन की सरकार में विकास की गति निरंतर जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ और राज्य सरकार के ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। आने वाले समय में पुरैना सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में और अधिक विकास कार्य कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, महामंत्री नरेन्द्र निर्मलकर, रिसाली नगर निगम सभापति केशव बंछोर, एमआईसी सदस्य सनीर साहू, पार्षद विक्की चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि गोविन्द साहू सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.