दुर्ग

अतिक्रमण की भेंट चढ़ रही 25 फीट सर्विस रोड, रहवासियों ने किया प्रदर्शन

203110620260942471001396559.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। महाराजा चौक से बोरसी चौक तक प्रस्तावित 80 फीट सड़क चौड़ीकरण परियोजना के बीच 25 फीट चौड़ी सर्विस रोड अतिक्रमण की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। क्षेत्र के रहवासियों का आरोप है कि राजस्व अभिलेखों और अनुमोदित ले-आउट के अनुसार सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड का प्रावधान था, लेकिन अवैध कब्जों के कारण वर्तमान में सर्विस रोड एक तरफ ही सीमित होकर रह गई है।
तालाब के नीचे स्थित बस्ती के लोगों का कहना है कि लगभग 800 से 1000 लोगों का प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन होता है। सर्विस रोड के संकरे होने और कई स्थानों पर अतिक्रमण होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार अब तक कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
रहवासियों ने बताया कि सड़क को पुनः 80 फीट चौड़ा करने के लिए तालाब की विपरीत दिशा में रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जा रहा है। वॉल के नीचे 25 फीट चौड़े सर्विस रोड का प्रावधान पूर्व से मौजूद है, किंतु अतिक्रमण के कारण उसका वास्तविक स्वरूप समाप्त होता जा रहा है। उनका आरोप है कि नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा अनुमोदित ले-आउट में दर्शाई गई सीमा तक सर्विस रोड उपलब्ध नहीं कराई गई है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस संबंध में मंत्री, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन और पत्र सौंपे जा चुके हैं। लगातार पत्राचार के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज रहवासियों ने सर्विस रोड की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से अविलंब अतिक्रमण हटाकर दोनों ओर 25 फीट चौड़ी सर्विस रोड उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सक्षम न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होंगे।
रहवासियों का कहना है कि सुरक्षित आवागमन और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अतिक्रमण हटाना और स्वीकृत ले-आउट के अनुसार सर्विस रोड का निर्माण कराना आवश्यक है। अब क्षेत्र की जनता की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.