दुर्ग

आजाद वार्ड, कैलाश नगर और शहीद भगत सिंह वार्ड में 76 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

87809062026123359whatsappimage2026-06-09at6.02.20pm.jpeg

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में महापौर अलका बाघमार ने मंगलवार को आजाद वार्ड, कैलाश नगर और शहीद भगत सिंह वार्ड में लगभग 76.21 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद शिव नायक, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, लोकेश्वर ठाकुर, सहायक अभियंता सुरेश केवलानी, उप अभियंता मोहित मरकाम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान वार्ड क्रमांक 37 आजाद वार्ड तथा वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 में कैलाश नगर तालाब से नहर रोड और आदित्य नगर चौक से जवाहर नगर नाला तक निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 19 में राजेश यादव के घर से प्राथमिक शाला मानसिंग के घर तक, नशामुक्ति केंद्र के सामने से वार्ड क्रमांक 18 तक तथा सांई मेडिकल से सरजू के घर के सामने तक नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं आजाद वार्ड क्रमांक 37 में भी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली, पुलिया, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। महापौर ने निर्माण एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। लंबे समय से लंबित मांगों के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों और बड़ी संख्या में वार्डवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.