दुर्ग

मंत्री गजेन्द्र यादव का व्यापारियों से संवाद, भाजपा का जनसंपर्क अभियान 

75608062026123532whatsappimage2026-06-08at6.03.26pm.jpeg


दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज दुर्ग शहर विधायक एवं केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शहर के व्यापारिक एवं चिकित्सकीय क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित नागरिकों एवं व्यवसायियों से मुलाकात कर उनसे संवाद किये।
शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग बस स्टैंड स्थित मेडिकल कॉम्प्लेक्स पहुंचे, जहां उन्होंने दवा व्यवसाय एवं चिकित्सा उपकरणों से जुड़े व्यापारियों से मुलाकात किए। साथ ही कोठारी नर्सिंग होम के चिकित्सकों से भेंट कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित विषयों पर चर्चा किये। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुने तथा शासन की विभिन्न जनहितकारी एवं व्यापार प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी प्रदान किए।
इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के विशिष्ट जनसंपर्क अभियान के तहत मंत्री गजेन्द्र यादव गंजपारा स्थित जीवन प्लाजा पहुंचे, जहां उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से संवाद किये। वहीं पुलगांव चौक क्षेत्र में कपड़ा व्यापारियों से मुलाकात कर वर्तमान व्यावसायिक परिस्थितियों, चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश एवं क्षेत्र के आर्थिक विकास में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापारियों के अनुभव, सुझाव एवं सहभागिता समाज और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने व्यापारियों द्वारा रखी गई समस्याओं एवं सुझावों के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिये।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री महेन्द्र लोढ़ा, पार्षद श्री कुलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़कर उनकी अपेक्षाओं, सुझावों एवं समस्याओं को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि व्यापारी, चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोग समाज और अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। इनके अनुभवों से शासन को जनहितकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलती है। उन्होंने उपस्थित जनों से क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन, व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए। मंत्री श्री यादव ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों एवं मांगों को शासन स्तर पर गंभीरता से रखा जाएगा तथा उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.