खेल

जिला स्तरीय अंडर 9 एवं अंडर 17 शतरंज चैंपियनशिप का हुआ भव्य शुभारंभ 

12306062026113859whatsappimage2026-06-06at5.03.37pm.jpeg

-दोनों वर्गों में दो बालक एवं दो बालिकाओं का चयन राज्य चैम्पियनशिप के लिए होगा 

Image after paragraph

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन व प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के मार्गदर्शन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा खालसा एजुकेशन सोसायटी के सहयोग से 6 एवं 7 जून को आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 9 एवं अंडर 17 शतरंज चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ आज खालसा कॉलेज दुर्ग में खालसा कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुनीता बोकार्डे के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा की अध्यक्षता में किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डेंटल स्पेशलिस्ट डॉ अनुराग बख्शी एवं लिनेश क्लब दुर्ग सिटी की अध्यक्ष आकांक्षा तिवारी मिश्रा, सुरेन्द्र बल्लेवार मंचासिन थे।
    जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने स्पर्धा संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्धा में अंडर 9 एवं अंडर 17 में दो बालक एवं दो बालिकाओं का चयन आगामी राज्य शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। स्पर्धा में जिले के कुल 88 प्रतिभागियों ने भाग लिया है।
 इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनीता बोकाडे ने कहा कि स्कूल एवं कॉलेज में विद्यार्थियों को शतरंज खेलने के अवसर तो मिलते हैं  किंतु विद्यालय परिसर से बाहर निकल कर उन्हें प्रतियोगी  वातावरण प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य होता है ,जिला शतरंज संघ दुर्ग बच्चों के बौद्धिक  विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं वह वास्तव में प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय हैं!
अध्यक्षीय उद्बोधन में समाजसेवी  कैलाश जैन बारमेचा ने कहा कि पूर्व में खेलों को इतनी प्राथमिकता एवं सुविधाएं नहीं मिल पाती थी जितनी आज के समय में मिल रही हैं वर्तमान में लगातार शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित होने से बच्चों के बौद्धिक विकास एकाग्रता निर्णय क्षमता एवं तार्किक सोच को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने जिला शतरंज संघ दुर्ग की सराहना करते हुए कहा कि शतरंज के विकास के लिए संघ निरंतर प्रयास कर रहा है ।
विशेष अतिथि डेंटल स्पेशलिस्ट डॉ अनुराग बक्शी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शतरंज बच्चों कि स्मरण शक्ति एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने वाला श्रेष्ठ खेल है । जिला शतरंज संघ दुर्ग जिस  समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है। लिनेश  क्लब दुर्ग सिटी की अध्यक्ष आकांक्षा तिवारी मिश्रा ने कहा पूर्व में खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए दूर दराज के शहरों की यात्रा करनी पड़ती थी किंतु  अब दुर्ग जिले में नियमित रूप से प्रतियोगिताओं का आयोजन होने से बच्चों को अपने ही क्षेत्र में प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है ऐसे आयोजन बच्चों के के सर्वांगीण  विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा हैं। डिप्टी चीफ आर्बिटर दिव्यांश उपाध्याय, मुदिता पांडे, विक्रम सिंह राजपूत है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.