दुर्ग

2 जून को जरूरतमंदों तक पहुंची ‘दो जून की रोटी’, जन समर्पण सेवा संस्था ने किया विशेष सेवा अभियान

24803062026113518whatsappimage2026-06-03at5.02.25pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। पुरानी कहावत “दो जून की रोटी” को सार्थक करते हुए 2 जून को जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा जिले के सैकड़ों गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए विशेष सेवा अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंदों को दो समय का भोजन तथा दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की।
संस्था के प्रतिनिधि अनस खान एवं अंश पाण्डेय ने बताया कि 2 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 7 बजे से देर रात तक दुर्ग रेलवे स्टेशन, पोलसाय पारा, पुराना बस स्टैंड, पुलगांव चौक, मिनी माता चौक, पटेल चौक, वृद्धाश्रम, अनाथालय, अस्पतालों एवं शहर के विभिन्न फुटपाथ क्षेत्रों में रहने वाले करीब 350 से अधिक जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया।
इस दौरान भोजन के साथ-साथ तेल, साबुन, निरमा, बच्चों के लिए दूध, मिष्ठान, नमकीन तथा अन्य आवश्यक सामग्री का भी वितरण किया गया। संस्था का प्रयास था कि शहर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति 2 जून के दिन भोजन से वंचित न रहे।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जन समर्पण सेवा संस्था पिछले 9 वर्ष 5 माह (3440 दिनों) से लगातार बिना किसी अवकाश के गरीबों, बेसहारा लोगों एवं फुटपाथों पर जीवन यापन करने वालों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। प्रतिदिन 170 से अधिक जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने वाली संस्था हर वर्ष 2 जून को विशेष अभियान चलाकर “दो जून की रोटी” का संदेश समाज तक पहुंचाती है।
संस्था का मानना है कि भूखे को भोजन कराना और जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। इसी उद्देश्य के साथ संस्था वर्षों से सेवा कार्यों में जुटी हुई है और समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही है।
इस सेवा अभियान में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा सहित आशीष मेश्राम, सुजल शर्मा, राजेन्द्र ताम्रकार, अख्तर खान, अनस खान, अंश पाण्डेय, अंकेश पेशवानी, रूपल गुप्ता, रूपेश शर्मा, मनोज गुप्ता, अर्जित शुक्ला, मृदुल गुप्ता, समीर खान, सार्थक शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.