दुर्ग

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

593020620260747101001350322.jpg

-सरस्वती नगर परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश
-हितग्राहियों के शीघ्र प्रवेश एवं पुनर्वास प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर
दुर्ग।
नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के एएचपी घटक के तहत सरस्वती नगर में निर्मित 522 आवासीय इकाइयों का नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियंता हरिशंकर साहू, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने परियोजना में चल रहे निर्माण कार्यों, मूलभूत सुविधाओं एवं हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है, इसलिए कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आयुक्त ने पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, सड़क एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान श्री अग्रवाल ने आवंटित आवासों में निवासरत हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों को आवास आवंटित किए जा चुके हैं, उन्हें शीघ्र आवासों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। साथ ही शेष पात्र परिवारों के पुनर्वास और आवासों में स्थानांतरण की कार्रवाई भी तेजी से सुनिश्चित की जाए।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने वाली महत्वपूर्ण योजना है। निगम प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध हो और उन्हें बेहतर आवासीय सुविधाएं प्राप्त हों। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर परियोजना की प्रगति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.