दुर्ग

विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर, आयुक्त और पर्यावरण प्रभारी की अपील

771020620260745231001350319.jpg

"एक पौधा प्रकृति के नाम" अभियान से जुड़ें, हरित और स्वच्छ दुर्ग के निर्माण में दें योगदान
दुर्ग। आ
गामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे ने शहरवासियों से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
महापौर, आयुक्त और पर्यावरण प्रभारी ने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, जल एवं ऊर्जा संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनाई गई छोटी-छोटी आदतें भी बड़े सकारात्मक बदलाव का आधार बन सकती हैं।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरण असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसके वृक्ष बनने तक नियमित देखभाल करने की अपील की।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए नागरिकों से पानी की बर्बादी रोकने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नलों का उपयोग आवश्यकता अनुसार करें, जल रिसाव को तत्काल ठीक कराएं तथा वर्षा जल संचयन को बढ़ावा दें। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा वर्षा जल संरक्षण, स्वच्छता और हरित क्षेत्र विस्तार के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिनकी सफलता में जनसहभागिता महत्वपूर्ण है।
पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत घर से होती है। उन्होंने नागरिकों से घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा प्लास्टिक की जगह कपड़े और जूट के थैलों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे तो दुर्ग को स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर के रूप में स्थापित किया जा सकता है।
नगर निगम दुर्ग ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने तथा "एक नागरिक-एक पौधा" अभियान से जुड़कर हरित दुर्ग के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया है। निगम प्रशासन ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.