होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग में वोरा निवास पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अरुण वोरा संग हुई आत्मीय चर्चा
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पद्मनाभपुर, दुर्ग स्थित वोरा निवास पारिवारिक माहौल में पहुँचे, जहाँ उन्होंने राजनीतिक पुरोधा मोतीलाल वोरा जी का स्मरण किया तथा उनके पुत्र, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा के साथ मोतीलाल वोरा जी के साथ बिताए गए पलों को याद किया। इस अवसर पर उन्होंने अरुण वोरा की माताश्री एवं मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी वोरा से भी भेंट-मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
भेंट के दौरान बघेल एवं वोरा के मध्य समसामयिक राजनीतिक गतिविधियों, संगठनात्मक विषयों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने कुछ समय एकांत में भी विचार-विमर्श किया, जो कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया तथा उनसे विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसरोकार के विषयों पर चर्चा की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.