-दिनभर बधाईयों का लगा रहा तांता, पूर्व सीएम भूपेश बघेल व कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेताओं ने दी बधाई
.jpeg)
दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व महापौर एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के जन्मदिन पर सोमवार को उनके पद्मनाभपुर स्थित निवास पर जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों के अलावा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के लोगों का दिनभर जमावड़ा लगा रहा। सुबह से शुरू हुआ बधाईयों का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। अपने चहेते नेता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए समर्थकों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। कहीं केक काटा गया, तो कहीं मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशियों का इजहार किया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री बाकलीवाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, भिलाई महापौर नीरज पाल, पूर्व विधायक अरुण वोरा,पूर्व महापौर आरएन वर्मा प्रतिमा चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, अय्युब खान, दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व सभापति राजेश यादव, एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने उनके निवास पहुंचकर श्री बाकलीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बधाई संदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धीरज बाकलीवाल कुशल नेतृत्व के धनी है। एक कुशल नेतृत्वकर्ता के कार्यों का लाभ पार्टी संगठन को मिलता ही है, साथ ही जनता को भी इसका लाभ मिलता है। श्री बाकलीवाल के जन्मदिन पर गीत-संगीत की महफिल भी सजी। कई संगीतप्रेमियों ने अपने गीतों के माध्यम से श्री बाकलीवाल को बधाई दी, वहीं गीत-संगीत की धुन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने नाच-गाकर अपनी खुशियां प्रकट की। भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता भी श्री बाकलीवाल को बधाई देने पहुंचे। वहीं विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक जन्मदिन समारोह का हिस्सा बने। श्री बाकलीवाल ने सभी बधाई संदेशों और शुभकामनाओं के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया है। दिनभर उनके निवास पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने उनके प्रति जनस्नेह को एक बार फिर प्रदर्शित किया। जन्मदिन के अवसर पर श्री बाकलीवाल ने समाजसेवी गतिविधियों में भी सहभागिता निभाई। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में पूर्व एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, हमीद खोखर, अब्दुल गनी, शहर जिला मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलताफ अहमद, पूर्व पार्षद भोला महोबिया, फत्तेसिंह भाटिया, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद मनीष बघेल, कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, पूर्व एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, नीलू ठाकुर, संगीता वाघेला, रंजना गुप्ता, प्रेमलता साहू, कन्या ढीमर, जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, कांग्रेस नेता राय सिंह ढिकोला,अजय शर्मा, देवेन्द्र देशमुख, रिवेन्द्र यादव, कौशल किशोर सिंह, सिविल लाईन स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष हेमंत तिवारी, गौरव उमरे, अनूप वर्मा, लिखन साहू, संजय सिंह, गिरि राव, फिरोज खान, सुरेश देवांगन, सुनीत घोष, राजकुमार वर्मा, चिराग शर्मा, अमोल जैन, गुरदीप सिंह भाटिया, संजय बत्रा, विनोद राणा, प्रकाश शिवणकर, संतोष खिरोडकर, आदित्य नवरंग , भाजपा नेता अशोक राठी, कैट के दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रकाश सांखला, भाजपा पार्षद मनोज सोनी, सतरुपा शीतला मंदिर समिति अध्यक्ष रोमनाथ साहू, श्रीधर भजने, समाजसेवी दिलीप ठाकुर, प्रशांत डोंगावकर, सीताराम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं शुभचिंतक शामिल रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.