होम / दुर्ग-भिलाई / हुडको मस्जिद कमेटी मिली सड़क हादसे के मृत नौजवान के परिवार से, सौंपी सहायता राशि
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। हाल ही में चंद्रा-मौर्या टॉकीज चौक में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सेक्टर-2 स्ट्रीट-16 निवासी सलीम अली के परिवार को मदद पहुंचाने के लिए सामाजिक पहल की गई। हजरत बिलाल मस्जिद, हुडको भिलाई की ओर से आवाम के बीच नमाज में ऐलान किया गया था। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी सहयोग दिया। इस तरह सामाजिक सहयोग से मृतक सलीम अली के परिजनों को ₹1,17,500 (एक लाख सत्रह हजार पांच सौ रुपये) की आर्थिक सहायता कमेटी की ओर से प्रदान की गई।
मृतक सलीम अली हुडको मस्जिद में भी एसी रिपेयरिंग का काम करते थे। उनकी 3 बेटियां है और इनमें सबसे छोटी महज 11 दिन की है। परिवार की संकट की इस घड़ी को देखते हुए मस्जिद कमेटी ने सेक्टर-2 पहुंच कर मुलाकात की और सहायता राशि दी। इस दौरान हजरत बिलाल मस्जिद, हुडको के सदर शाहिद अहमद रज्जन, सेक्रेट्री नईमुद्दीन, आसिफ खान, जहीर अहमद, गुड्डु, शाहनवाज कुरैशी, अकरम, रियाज खान व अन्य लोग मौजूद थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.