होम / दुर्ग-भिलाई / विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में व्यसनमुक्त आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन...
दुर्ग-भिलाई
-व्यसन मुक्त आध्यात्मिक प्रदर्शनी में दिखा युवाओं का उत्साह...

भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, राजयोग भवन सेक्टर-7, भिलाई तथा राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के मेडिकल विंग द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में व्यसनमुक्त आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन प्रातः 7:00 बजे से किया गया।
-दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन
प्रदर्शनी का शुभारंभ भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी, एफ.एस.एन.एल. के पंकज त्यागी (सी जी एम एच आर) तथा भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन की पर्यवेक्षक श्रीमती भोई द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
-नशे के कारण मस्तिष्क को अल्पकाल राहत,लेकिन लत से जीवन खराब
आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से ब्रह्माकुमारी पूजा दीदी ने बताया कि धूम्रपान, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों में अनेक हानिकारक रसायन होते हैं, जो हमारे मस्तिष्क और शरीर को गंभीर क्षति पहुंचाते हैं। नशे के सेवन से व्यक्ति को क्षणिक राहत अथवा आराम का अनुभव होता है, लेकिन धीरे-धीरे यही आदत उसकी कमजोरी बनकर अनेक शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक समस्याओं का कारण बन जाती है तथा परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है।
-युवा वर्ग में नशे के कारण..
उन्होंने कहा कि युवा वर्ग प्रायः शौक अथवा साथियों के प्रभाव में नशे की शुरुआत करता है, लेकिन समय के साथ तनाव, चिंता और परेशानियों के कारण उसका सेवन बढ़ता जाता है और व्यक्ति इसकी लत का शिकार हो जाता है।
-राजयोग से बढ़ती है मन की शक्ति,नशे से छुटकारा
नशे से मुक्त होने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण, श्रेष्ठ संग और सकारात्मक जीवनशैली आवश्यक है। राजयोग मेडिटेशन मन की शक्ति बढ़ाकर व्यक्ति को श्रेष्ठ निर्णय लेने में सक्षम बनाता है, जिससे वह नशे से मुक्त होकर तनावमुक्त एवं सुखी जीवन जी सकता है।
-बड़ी संख्या में लोग हुए लाभान्वित
समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में यात्रियों, युवाओं, आर पी एफ के जवान एवं आम नागरिकों ने आध्यात्मिक नशामुक्त प्रदर्शनी के संदेश को समझ कर आत्मसात किया ।
-नशामुक्त दान पेटी में लोगों ने कियें संकल्प अर्पण
उपस्थित लोगों ने नशामुक्ति संकल्प दान पेटी में अपने संकल्प लिखकर अर्पित किए।
-युवाओं ने ब्रह्माकुमारी बहनों से जीवन के समस्याओं तनाव पर भी समाधान प्राप्त किया
प्रदर्शनी के दौरान अनेक युवाओं ने ब्रह्माकुमारी बहनों से अपने जीवन की विभिन्न समस्याओं, तनाव एवं चुनौतियों के संबंध में चर्चा कर आध्यात्मिक समाधान प्राप्त किया।
-इंदौर जोन में नशा मुक्त अभियान का वृहद आयोजन..
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर दुर्ग जंक्शन रेलवे स्टेशन ,भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन, रायपुर रेलवे स्टेशन तथा भाटागांव बस स्टैंड एवं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा राजस्थान को मिलाकर बने इंदौर जोन में एक साथ नशा मुक्ति चित्र प्रदर्शनी का वृहद आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में नशे के विरूद्ध जनजागरुकता अभियान चलाया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.