होम / दुर्ग-भिलाई / सुशासन तिहार शिविर में विधायक ललित चन्द्राकर ने हितग्राहियों को बांटे लाभ
दुर्ग-भिलाई
-अधिकारियों को चेतावनी – आवेदन निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
.jpeg)
थनौद/दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार के “सुशासन तिहार-2026” के तहत ग्राम थनौद में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चन्द्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राही को आवास की प्रतीकात्मक चाबी, मनरेगा के अंतर्गत परिवारों को जॉब कार्ड तथा समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राइसिकल प्रदान की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, रामलला दर्शन, मुख्यमंत्री तीर्थ योजना, तेंदूपत्ता बोनस और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं का लाभ लगातार आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण तय समय-सीमा में किया जाए। जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर संबंधितअधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विधायक चन्द्राकर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी देकर स्वस्थ छत्तीसगढ़ की नींव मजबूत की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है, जबकि जॉब कार्ड से ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध होगा। वहीं दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल प्रदान कर उनके जीवन को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू, दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, अंजोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, लिकेश्वर देशमुख, ग्राम सरपंच श्रीमती मेनका देशमुख, जनपद सदस्य श्रीमती संगीता साहू, नंदकुमार साहू सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.