दुर्ग। धर्मनगरी दुर्ग में प्रदेश के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग पहुंच रहे हैं।
भाजपा जिला दुर्ग के प्रवक्ता अरूण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” के संकल्प के साथ जो वादे जनता से किए थे, उन्हें पूरा करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्ग विधानसभा एवं नगर निगम क्षेत्र में हो रहे विभिन्न विकास कार्य प्रदेश सरकार की विकासोन्मुख सोच को दर्शाते हैं।
अरूण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में होने वाले लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम जनता के हित में महत्वपूर्ण कदम हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से दुर्ग शहर के विकास के लिए सांसद, विधायक एवं महापौर द्वारा लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं। वर्तमान जनप्रतिनिधि भी विकास कार्यों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्रियों एवं प्रभारी मंत्री का सहयोग दुर्ग के विकास में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।
भाजपा जिला दुर्ग की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित सभी अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया। अरूण सिंह ने कहा कि दुर्ग शहर एक नए और विकसित स्वरूप की ओर तेजी से अग्रसर है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.