होम / दुर्ग-भिलाई / ईद-उल-अजहा पर इकराम कुरैशी ने दी मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य इकराम कुरैशी ने ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार कुर्बानी, इंसानियत, रहमदिली और जरूरतमंदों की मदद का सबसे बड़ा संदेश देता है।
इकराम कुरैशी ने कहा कि हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम और हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम की अजीम कुर्बानी पूरी इंसानियत को यह सीख देती है कि इंसान को अपने भीतर की बुराइयों, लालच, घमंड और स्वार्थ का त्याग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा केवल धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत, सेवा, रहमत और मानवता का भी प्रतीक है। इस पाक त्योहार की असली खुशी तब पूरी होती है जब समाज के गरीब, यतीम, मजदूर, बेसहारा और जरूरतमंद परिवारों तक भी खुशियां पहुंचें।
इकराम कुरैशी ने कहा कि यदि हमारे आसपास कोई भूखा, परेशान या मजबूर है तो उसकी मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के सक्षम और संपन्न लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों, गरीबों और बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखें तथा अपनी खुशियों में उन्हें भी शामिल करें, ताकि त्योहार की खुशी हर घर तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं होता और जरूरतमंद की मदद करते समय धर्म, जाति या समाज नहीं देखना चाहिए। किसी गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना, किसी भूखे को सहारा देना और किसी मजबूर का साथ बनना ही सबसे बड़ी इंसानियत और सच्ची इबादत है।
अंत में इकराम कुरैशी ने दुआ की कि अल्लाह तआला सभी की कुर्बानियां कबूल फरमाए तथा पूरे देश में अमन, खुशहाली, रहमत और बरकत बनाए रखे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.