होम / दुर्ग-भिलाई / शिक्षक संगठनों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों की हुई चर्चा, स्थानीय समस्याओं को दूर करने के लिए समय सीमा का हुआ निर्धारण
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा के अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय दुर्ग में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षक तथा कर्मचारी संगठनों के बीच परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में एजेंडा के अनुरूप सेवा पुस्तिका का संधारण एवं जीपीएफ पासबुक संधारित करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा के द्वारा सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को 10 जून तक पूर्ण करने की समय सीमा निर्धारित की गई है । चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामलों में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी आवेदन प्राप्ति के 7 दिवस के भीतर आवेदन को जिला शिक्षा को कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे एवं जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा 3 दिवस के भीतर आबंटन हेतु लोक शिक्षण संचालनालय को प्रेषित करने की समय सीमा निर्धारित की गई है । आबंटन प्राप्त होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा 7 दिवस के भीतर संबंधित शिक्षक को भुगतान किए जाने का निर्देश दिया गया है । देरी होने की स्थिति में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी लिपिक की जिम्मेदारी तय की जाएगी । सेवा पुस्तिका संधारण के पश्चात कोष लेखा कार्यालय से परीक्षण हेतु भेजने के बाद संगठनों को इसकी सूचना देने के लिए भी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ।
बैठक के दौरान दुर्ग एवं धमधा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा अपने कार्यालय में लिपिक की पदस्थापना हेतु आग्रह किया गया । बैठक के दौरान सहायक संचालक श्रीमती सीमा नायक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोविंद शुक्ला (दुर्ग), डालेन्द्र देवांगन (पाटन), अथर्व शर्मा (धमधा) अपने स्थापना शाखा के प्रभारी लिपिक सहित उपस्थित रहे । शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों की तरफ से ओम प्रकाश पाण्डेय (सृजन फाउंडेशन दुर्ग भिलाई), गिरीश साहू (नवीन शिक्षक संघ), भानु प्रताप यादव (छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ), सतीश चन्द्राकर (सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन), चंचल द्विवेदी (छ. ग़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन), अमितेश तिवारी, लिखन लाल भुआर्य, आनंद पाण्डेय, शैलेन्द्र साहू, लक्ष्मीकांत तिवारी, देवेंद्र कुमार साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । बैठक का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुख्य लिपिक सुखेंद्र देवांगन ने किया ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.