होम / दुर्ग-भिलाई / मां की डंडे से मारकर हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। थाना पुलगांव अंतर्गत चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 मई 2026 को प्रार्थी मनीष पटेल ने चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बुआ सरस्वती पटेल की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठोस वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान मृतिका के पुत्र अश्वनी पटेल से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी मां की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी मां द्वारा खाना नहीं बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने पास में रखे लकड़ी के डंडे से सिर, माथा, दोनों हाथ, छाती एवं पेट पर लगातार हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतिका का पोस्टमार्टम चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में कराया गया। डॉक्टरों द्वारा जारी शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना उल्लेखित किया गया है।
पुलिस ने आरोपी अश्वनी पटेल को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जप्त कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।
पुलिस के अनुसार, घटना का मुख्य कारण घरेलू विवाद एवं खाना नहीं बनाने की बात को लेकर उपजा विवाद बताया जा रहा है।
इस कार्रवाई में थाना पुलगांव एवं चौकी जेवरा सिरसा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घरेलू विवाद अथवा तनाव की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.