होम / दुर्ग-भिलाई / भाजपा ने सुरेंद्र साहू को जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग/पाटन। भारतीय जनता पार्टी ने पाटन विधानसभा अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 में होने वाले उप चुनाव हेतु पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार साहू को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि सुरेंद्र कुमार साहू संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा एवं जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण एवं क्षेत्र में सक्रिय जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि श्री साहू के नेतृत्व में क्षेत्र की जनता को सशक्त, सक्रिय एवं जनहितैषी नेतृत्व प्राप्त होगा तथा वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुरेंद्र कुमार साहू को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.