दुर्ग-भिलाई

शहर में जलसंकट, चौपट सफाई व्यवस्था, लंबित पेंशन, विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर 18 मई को कांग्रेस करेगी दुर्ग निगम का घेराव

291160520260842521001268732.jpg

-कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन
दुर्ग ।
शहर में लगातार बढ़ रहे जल संकट, पेंशनधारियों की लंबित पेंशन, शहर के विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले ने लगातार निगम प्रसाशन को अवगत कराया, मांग की लेकिन निगम द्वारा जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है । शहर के 40 वार्डो में भीषण जल संकट की स्थिति है जहां टैंकर से भी पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। और ऐसे में भ्रष्ट्राचार की मंशा से शक्ति नगर तालाब को खाली कर दिया गया। पेंशनधारियों को कई माह से पेशन नहीं मिल रही । शहर की सफाई व्यवस्था चौपट है निगम का स्वच्छता अभियान केवल कागज की व्यवस्था है ना तो शहर की सफाई व्यवस्था हो रही है नहीं कचरा प्रबंधन किया जा रहा है । निगम द्वारा विकास कार्यों के लिए निकल गए टेंडर में भी अनियमित की जा रही है जिससे निगम को करोड़ों का नुकसान हो रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान में रहने वाले निवासियों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है निगम की उदासीनता से जनता परेशान है इन सभी मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल कांग्रेस पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपस्थिति में 18 मई को 11 बजे नगर निगम के खिलाफ बड़ा जंगी प्रदर्शन किया जाएगा नगर निगम का घेराव कर जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करेंगे कांग्रेसी । 
प्रवक्ता नासिर खोखर ने बताया कि नगर निगम घेराव में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, शंकरलाल ताम्रकार,पूर्व सभापति राजेश यादव, अलताफ अहमद, सहित कांग्रेस के समस्त पार्षद पूर्व पार्षद,ब्लॉक अध्यक्ष,जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता गण, एवं कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी गण,कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित रहेगी ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.