होम / दुर्ग-भिलाई / “सुशासन तिहार-2026” के तहत रिसाली में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित
दुर्ग-भिलाई
-विधायक ललित चंद्राकर ने किया विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण, हितग्राहियों को बांटे प्रमाण पत्र एवं सामग्री

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत स्टेशन मरोदा दुर्गा मैदान में वृहद जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार सुशासन स्थापित करने एवं अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “सुशासन तिहार” शासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने की एक सार्थक पहल है।
-विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को मिला लाभ
शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। परिवहन विभाग की ओर से दुष्यंत कुमार तुरकर एवं दावेन्द्र कुमार को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार युक्त “गर्भवती टोकरी” भेंट की गई।
समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांग हितग्राही दिनेश कुमार साहू को ट्रायसिकल वितरित की गई। वहीं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला स्व-सहायता समूहों को “सक्षम योजना” के अंतर्गत 2 लाख रुपये तथा “छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना” के तहत 2 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत जोहनलाल ठाकुर, विश्राम सिंह निषाद, नेहा कुमारी एवं श्यामनारायण दत्त को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

-बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, एसडीएम हरिबंस मिरि, रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, निगम सभापति केशव बंछोर, मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू सहित पार्षदगण, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाना ही सुशासन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.