दुर्ग-भिलाई

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा

77013082026113740whatsappimage2026-08-13at5.04.24pm.jpeg

-शहीद रजनीकांत सिंह के स्मारक पर विधायक ललित चंद्राकर ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Image after paragraph


दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत रिसाली नगर पालिक निगम द्वारा रिसाली दशहरा मैदान से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण तथा अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य रूप से शामिल हुए।
हजारों की संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा BSF और CISF के जवान हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज को हर घर तक पहुंचाना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है।” उन्होंने नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Image after paragraph


यात्रा के समापन अवसर पर विधायक चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का त्याग सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। शहीदों के बलिदान के कारण ही आज देशवासी गर्व के साथ तिरंगा लहरा पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति और एकता के भाव से निकली यह विशाल यात्रा इस बात का प्रमाण है कि रिसाली की जनता देश और तिरंगे के सम्मान के लिए सदैव समर्पित है।
कार्यक्रम में निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू राकेश जांगड़े, महामंत्री गुड्डू झा, दशरथ साहू, नरेंद्र निर्मलकर, पुनाराम कलिहारी, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद धर्मेंद्र भगत, विधि यादव, रमा साहू, सविता धावस, ममता सिन्हा, ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन, गजेंद्री कोठारी, शीला नरखड़े, माया यादव, सचिन गोस्वामी, अजीत चौधरी, अमन शर्मा, कंचन सिंह, संध्या वर्मा, राजेश्वरी पसीने, डॉ. अनुपमा गोस्वामी सहित BSF एवं CISF के जवान, निगम कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.