होम / दुर्ग-भिलाई / आचार संहिता लगते ही कई वार्ड-पंचायतें सुशासन तिहार शिविर से बाहर
दुर्ग-भिलाई
अण्डा,(मोरज देशमुख)। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे सुशासन तिहार को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव के बीच लागू आदर्श आचार संहिता का असर अब जनसमस्या निवारण शिविरों पर भी दिखाई देने लगा है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चुनाव प्रभावित क्षेत्रों के कई वार्डों और ग्राम पंचायतों को फिलहाल सुशासन तिहार शिविरों से बाहर कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, जिन क्षेत्रों में उपचुनाव की प्रक्रिया जारी है, वहां किसी भी प्रकार की नई शासकीय घोषणा, लाभ वितरण या विशेष शिविर आयोजन पर रोक लगाई गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।
इस फैसले के बाद संबंधित वार्डों और पंचायतों के लोगों को शिविर के माध्यम से मिलने वाली कई सेवाओं के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि चुनाव समाप्त होने के बाद सुशासन तिहार योजना का लाभ देने के लिए नई तिथि जल्द घोषित की जाए, ताकि लोगों को योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सके।
सुशासन तिहार के तहत जिलेभर में आम जनता की समस्याओं का निराकरण, योजनाओं का लाभ और विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही थीं, लेकिन आचार संहिता लागू होने के बाद कुछ क्षेत्रों में इसकी रफ्तार थम गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.