-विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की
.jpeg)
दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग सोनमणी वोरा एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा आज पीएम सेजस विद्यालय कुम्हारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव श्री बोरा ने विद्यालय के सभी विभागों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, अटल लैब, स्पोर्ट्स रूम एवं सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया। प्राथमिक विभाग में संचालित जादुई पिटारा गतिविधियों तथा मिडिल विभाग में स्मार्ट क्लास के माध्यम से कराए जा रहे शिक्षण कार्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की एवं विद्यार्थियों से संवाद भी किया।
उन्हाेंने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों एवं विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की तथा सभी कक्षाओं के टॉपर 22 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। जिनमें कक्षा 12वीं की छात्रा कु.रिया साहू ने राज्य स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10वीं की छात्रा साक्षी देवांगन ने जिला स्तर पर आठवां स्थान अर्जित किया। कक्षा 8वीं में पायल रजानी एवं नैतिक आमटे ने संकुल स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 5वीं की छात्रा शिवानी पटेला प्रथम स्थान पर रही, जबकि भव्या साहू एवं रूपाली साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री बोरा और कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य बनाकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया और यह भी पुछा कि वे जीवन क्या बनेंगे। यह पूछने पर टॉपर्स ने सी.ए., साइबर इंजीनियर, कलेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को सराहनीय बताया।
स्कूल निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला मिशन समन्वयक विनोद सिन्हा, सहायक परियोजना समन्वयक एवं जिला नोडल पीएमश्री समग्र शिक्षा डॉ. शशि भूषण शर्मा , विकासखंड शिक्षा आधिकारी धमधा अथर्व शर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमधा कैलाश साहू एवं एसडीएम राजपूत एवं सीएमओ कुम्हारी नेतराम चंद्राकर उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.