
राजनांदगांव,(मोरज देशमुख)। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम आए आंधी-तूफान, तेज बारिश और गरज-चमक के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान डोमेंद्र बघेल, पिता ईश्वर बघेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोमनी, राजनांदगांव तथा नीलकमल निषाद, पिता संतोष निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी सोमनी, राजनांदगांव के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम अचानक मौसम खराब हो गया था। तेज आंधी-तूफान, बारिश और गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों युवक आ गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सोमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस हादसे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में मातम का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश, आंधी-तूफान और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े न रहें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.