ब्रेकिंग

बारिश से पहले जलभराव रोकने निगम सक्रिय

85809052026121140whatsappimage2026-05-09at5.33.08pm.jpeg

दुर्ग। महापौर श्रीमती अलका बाघमार के निर्देश पर शहर में वर्षा ऋतु के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु निगम प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों के साथ दुर्ग जेल तिराहा के बाजू मालवीय नगर जाने वाले मुख्य नाले का निरीक्षण किया।इस दौरान पार्षद संजय अग्रवाल, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उप अभियंता करण यादव, गुडडू यादव,रामलाल भट्ट सहित टीम मौजूद रही।
निरीक्षण के दौरान नाले की सफाई व्यवस्था, जल निकासी की स्थिति तथा बरसात के समय पानी के बहाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रभारी श्री चन्द्राकर ने बताया कि वार्ड क्रमांक 29, 40 एवं 45 के कई क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति निर्मित होती रही है, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के स्थायी निदान के लिए पूर्व तैयारी के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने निरीक्षण के दौरान मौके पर ही सफाई अमले को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जेसीबी मशीन की सहायता से नालियों एवं बड़े नालों की सफाई करवाई। जहां-जहां भारी मात्रा में मलमा एवं गाद जमा था, वहां खुदाई कर उसे बाहर निकलवाया गया ताकि पानी का बहाव बाधित न हो।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्षा प्रारंभ होने से पहले सभी प्रमुख नालों एवं जल निकासी मार्गों की सफाई पूर्ण कर ली जाए, जिससे नागरिकों को जलभराव एवं आवागमन की समस्या का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान गौरव पथ क्षेत्र में हर वर्ष होने वाली जलभराव की समस्या पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। लोक कर्म प्रभारी श्री चन्द्राकर ने बताया कि इस समस्या के समाधान हेतु संबंधित नाले की बेहतर सफाई कर उसके जल प्रवाह को मालवीय नगर नाले की दिशा में व्यवस्थित रूप से मोड़ा जा रहा है, जिससे बारिश के समय पानी का तेजी से निकास हो सके।
उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन शहरवासियों को राहत प्रदान करने के लिए लगातार मैदानी स्तर पर कार्य कर रहा है और जहां भी जलभराव की संभावना है, वहां पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जा रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.