
भिलाई। प्रख्यात लोकवाद्य संग्राहक और लोककलाकार रिखी क्षत्रिय और उनके समूह ने शुक्रवार 08 मई को राजधानी रायपुर में आईपीएल क्रिकेट खेलने पहुंचे खिलाड़ियों का परंपरागत छत्तीसगढ़िया रंग के साथ स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के मुकाबले 10 और 13 मई को राजधानी रायपुर में होने जा रहे हैं। जिसमें 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। वहीं 13 मई को आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा। देश के प्रमुख क्रिकटरों और देश-विदेश के क्रिकेट प्रेमियों की मौजूदगी को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग की ओर से अतिथियों के स्वागत की जिम्मेदारी लोक कलाकार रिखी क्षत्रिय एवं उनके समूह को दी गई थी।
शुक्रवार 08 मई को दोपहर बाद जैसे ही विराट कोहली और आरसीबी टीम के खिलाड़ी पहुंचे, रिखी क्षत्रिय और उनके समूह ने 'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया' के नारों के बीच सभी का स्वागत बस्तर के परंपरागत गौर माड़िया नृत्य से किया। इस दौरान रिखी क्षत्रिय के समूह में जया ठाकुर, नेहा देवांगन, सीमा विश्वकर्मा, हेमा, चंचल, लीना ध्रुव, प्रमोद ठाकुर, सुनील, रंजीत ठाकुर, वेन, संजीव कुमार, भीमेश, प्रदीप और हुलसी शामिल थे।
प्रदर्शनी में क्रिकेटरों को दिखा रहे छत्तीसगढ़ी संस्कृति
लोकवाद्य संग्राहक और लोककलाकार रिखी क्षत्रिय को आईपीएल के दौरान पहुंचने वाले क्रिकेटरो को छत्तीसगढ़ी संस्कृति के विविध आयाम दिखाने का जिम्मा भी दिया गया है। रिखी क्षत्रिय ने यहां मैच के दौरान परम्परागत दुर्लभ वाद्य यंत्र, आदिवासी गहने,आदिवासी पेंटिंग,टेराकोटा, बेल मेटल, लकड़ी और मिट्टी की कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई है। जिसमें रिखी क्षत्रिय द्वारा विगत 5 दशक में खोजे गए दुर्लभ परंपरागत वाद्य यंत्र मुख्य आकर्षण होंगे। यह प्रदर्शनी राजधानी के एक प्रमुख आलीशान होटल में लगाई जा रही है, जिससे वहां ठहरे हुए सभी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को समझ सकें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.