दुर्ग। दिनांक 17 दिसंबर 2025 से 21 दिसंबर 2025 तक ग्राम नगपुरा में प्रख्यात शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का आयोजन जैन मंदिर के पास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में कार्यक्रम के एक दिन पूर्व 16 दिसंबर 2025 को सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल एवं समीक्षा की गई। इस आयोजन के लिए 30 राजपत्रित अधिकारियों सहित लगभग 450 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
.jpeg)
कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों एवं चोरों की धरपकड़ के लिए सादी वर्दी में भी पृथक से पुलिस बल तैनात किया गया है।दुर्ग पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.