ब्रेकिंग

रिसाली नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने पार्षदों संग विधायक ललित चंद्राकर से की सौजन्य भेंट, भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

60908052026142459whatsappimage2026-05-08at7.52.25pm.jpeg

दुर्ग। रिसाली नगर पालिका निगम के नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू के नेतृत्व में निगम की पार्षद बहनों ने दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा)  ललित चंद्राकर से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर शैलेन्द्र साहू एवं सभी पार्षदगणों ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 
विधायक ललित चंद्राकर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। बंगाल की जनता ने हिंसा और तुष्टिकरण को नकार कर विकास और राष्ट्रवाद को चुना है। यह ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र की जीत है।”
उन्होंने कहा कि असम में भाजपा ने पुनः सेवा का अवसर प्राप्त कर पूर्वोत्तर के विकास को नई गति दी है, वहीं पुडुचेरी में जनता ने डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है। श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा कार्यकर्ता इसी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं और आने वाले समय में यहां भी विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती रमा साहू, माया यादव, सरिका साहू सरिता देवांगन, ममता सिन्हा, शीला नारखडे सविता धवस उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.