होम / दुर्ग-भिलाई / ऐतिहासिक जीत पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के निवास कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री चंद्राकर ने इस जीत को कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और जन-जन के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, जो श्यामाप्रसाद मुखर्जी की कर्मभूमि रही है, वहां भाजपा की सफलता हर राष्ट्रभक्त के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने अपने 40 दिवसीय पश्चिम बंगाल प्रवास का उल्लेख करते हुए बताया कि मंतेश्वर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं और नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को जनता तक पहुंचाया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में देखने को मिला।
श्री चंद्राकर ने कहा कि असम में डबल इंजन सरकार के कार्यों पर जनता ने पुनः भरोसा जताया है, जबकि पुडुचेरी में भी भाजपा को समर्थन मिला है। उन्होंने इसे “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र की जीत बताया और कहा कि यह जनादेश आने वाले राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य का संकेत है।
इस अवसर पर महापौर अल्का बाघमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.