होम / दुर्ग-भिलाई / कला मंदिर में आयोजित द्वितीय आदिवासी जनजाति महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक व सांसद
दुर्ग-भिलाई
-आदिवासी जनजाति महोत्सव हमारे देश की विविधता और समृद्धि का प्रतीक हैं:ललित चंद्राकर
भिलाई। सिविक सेंटर कला मंदिर में आर्य युवा केंद्र संबंधित राष्ट्रीय सेवा सहकार भारती लघु उद्योग भारती आयोजित सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा द्वितीय आदिवासी जनजाति महोत्सव 2025 कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर और विशेष अतिथि के रूप में अतिथि वैशाली नगर विधायक की धर्मपत्नी ऋचा सेन , संरक्षक लता ऋषि चंद्राकर , पार्षद सुनंदा चंद्राकर, मैत्री माथुर , लोकगायिका रजनी रजक , पुशेष पात्रे, श्रीकान सिंह, पुष्पेंद्र सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में देश भर के अलग-अलग जगह के हुनर मद व्यक्ति सम्मिलित हुए। और आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा एवं योगदान का सम्मान किया। इस अवसर पर सभी आदिवासी समाज के भाई बहनों शुभकामनाएं दी एवं उनके सशक्तिकरण एवं उत्थान के संकल्प को दोहराया। जनजाति समुदाय की ओर से भव्य स्टॉल लगाया गया था जिसमें देश भर के विभिन्न उत्पादों का संयोजन था उसका निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आज हम आदिवासी जनजाति महोत्सव के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह महोत्सव हमारे देश की विविधता और समृद्धि का प्रतीक है।आदिवासी समुदाय हमारे देश की आत्मा है, और उनकी संस्कृति, परंपराएं और जीवनशैली हमें प्रेरित करती हैं। आज हम उनकी उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं और उनकी संस्कृति को सम्मानित कर रहे हैं।हमारा देश विविधता में एकता का प्रतीक है, और आदिवासी समुदाय इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें उनकी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करना चाहिए और उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।
आज के इस महोत्सव में, हम आदिवासी समुदाय की संस्कृति, कला, संगीत और नृत्य का आनंद ले रहे हैं। यह हमें उनकी समृद्धि और विविधता का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है।
आखिर में मैं आदिवासी जनजाति महोत्सव के आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई देता हूं। यह महोत्सव हमारे देश की विविधता और समृद्धि का जश्न मनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.