दुर्ग। दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आज लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, पार्षद श्रीमती नीलम शिवेंद्र परिहार, अरुण सिंह, शिवेंद्र परिहार,सहायक अभियंता राजेन्द्र ढबाले,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उपअभियंता पंकज साहू सहित निगम अमले के साथ वार्ड क्रमांक 59 कातुलबोर्ड हरिनगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पार्षद श्रीमती नीलम शिवेंद्र परिहार द्वारा क्षेत्र में नालियों में जमा गंदगी एवं जल निकासी की समस्या की शिकायत पर महापौर तत्काल मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नालियों में जमी गंदगी और अवरुद्ध जल निकासी को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
महापौर ने स्पष्ट रूप से कहा कि जहां-जहां नालियां क्षतिग्रस्त (डेमेज) हैं, उनका शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण रिपेयर किया जाए, ताकि पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित हो सके और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से मॉर्निंग निरीक्षण किया जाए और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।महापौर श्रीमती बाघमार ने वार्ड क्रमांक 59 हरिनगर के क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर समस्या का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.