-सेवा संकल्प अभियान में 6,991 समूहों की 78,501 दीदियों के घर भी जले ‘आशीर्वाद के दीये’

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के 126 अमृत सरोवरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया। इनमें दुर्ग के 38, धमधा के 50 और पाटन के 38 अमृत सरोवर शामिल हैं। ग्रामीणों ने सरोवरों के किनारे दीप प्रज्ज्वलित कर जल संरक्षण की इन परिसंपत्तियों के संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का संकल्प लिया।
थनौद के अमृत सरोवर में भी जला आशीर्वाद का दीया
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत थनौद, जनपद पंचायत दुर्ग में निर्मित अमृत सरोवर के किनारे भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया गया। सरपंच श्रीमती मोनका देशमुख, सचिव श्रीमती रेखा साहू और पंच धनराज देवांगन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने दीप जलाकर जल संरक्षण और अमृत सरोवर के सतत संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उत्तम देवांगन, बैशखू देवांगन, श्यायलू देशमुख, श्रीमती पार्वती सिन्हा, श्रीमती चंदीका सिन्हा, श्रीमती लीला यादव, श्रीमती कुलेश्वरी ढीमर, टेकसिंग साहू, श्रीमती शकुन देशमुख, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती मैना साहू, श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती कमलेश्वरी एवं गणेश राम देशमुख सहित ग्रामीणों ने सहभागिता की।
ग्रामीणों ने कहा कि अमृत सरोवर गांव की महत्वपूर्ण जल परिसंपत्ति है। इसके संरक्षण से जल उपलब्धता बढ़ाने के साथ खेती और ग्रामीण आजीविका को भी सहारा मिलता है। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जलस्रोतों को स्वच्छ रखने और पानी के सदुपयोग का संदेश दिया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.