-25 से 29 दिसंबर तक जयंती स्टेडियम भिलाई में रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
दुर्ग। दिनांक 25 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई जिला दुर्ग में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के दिव्य हनुमंत कथा आयोजन को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी एवं डायवर्शन प्लान जारी किया गया है। आयोजन के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
यातायात पुलिस के अनुसार, VIP पासधारी वाहन चालक अपने वाहनों का प्रवेश चोपड़ा पेट्रोल पंप से कर हेलीपेड ग्राउंड में तथा पुलिस पेट्रोल पंप के सामने से प्रवेश कर कला मंदिर एवं कला मंदिर के सामने स्थित VIP पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
वहीं ऑटो एवं बस चालक श्रद्धालुओं को पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पार्किंग अथवा सेक्टर-07 स्कूल ग्राउंड पार्किंग में उतारेंगे।
सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण के मद्देनज़र उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही जयंती स्टेडियम कटिंग (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) से कार्यक्रम स्थल तक पैदल आवागमन भी प्रतिबंधित किया गया है।
निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था
1. रायपुर, चरोदा एवं भिलाई-03 की ओर से आने वाले वाहन
कुम्हारी ➡️ पावर हाउस चौक ➡️ पावर हाउस अंडरब्रिज ➡️ मुर्गा चौक ➡️
सेक्टर-06 पुलिस ग्राउंड पार्किंग / भिलाई विद्यालय सेक्टर-02 पार्किंग ➡️ कथा स्थल (पैदल)
2. बेमेतरा, धमधा, दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन
धमधा ➡️ धमधा नाका ओवरब्रिज ➡️ ग्रीन चौक ➡️ राजेन्द्र पार्क ➡️
वाय-सेप ब्रिज ➡️ सेक्टर-09 चौक ➡️ सेक्टर-07 स्कूल ग्राउंड पार्किंग / सेक्टर-10 गणेश पंडाल ➡️ कथा स्थल (पैदल)
3. राजनांदगांव, बालोद की ओर से आने वाले वाहन
राजनांदगांव/बालोद ➡️ पुलगांव चौक ➡️ जेल तिराहा ➡️ डीपीएस चौक ➡️
भिलाई निवास कटिंग ➡️ पोलो ग्राउंड पार्किंग ➡️ कथा स्थल (पैदल)
4. धमतरी, पाटन की ओर से आने वाले वाहन
धमतरी/पाटन ➡️ उतई ➡️ उतई तिराहा ➡️ डीपीएस चौक ➡️
भिलाई निवास कटिंग ➡️ पोलो ग्राउंड पार्किंग ➡️ कथा स्थल (पैदल)
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दिव्य हनुमंत कथा के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
वाहन डायवर्शन पॉइंट के रूप में उतई तिराहा, पंथी चौक, 7/8 चौक, 2.5 मिलियन चौक एवं मुर्गा चौक निर्धारित किए गए हैं।
यातायात पुलिस दुर्ग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु निर्धारित मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.