खास खबरें

दुर्ग में भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

50704052026140903whatsappimage2026-05-04at7.36.35pm.jpeg

दुर्ग। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल, असम और पुंडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए तथा विजय रैली निकालते हुए पटेल चौक पहुंचे, जहां आतिशबाजी कर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जीत का जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर सुरेंद्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत देवतुल्य कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने पार्टी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है। यह जीत हर उस नागरिक की जीत है जो राज्य में परिवर्तन चाहता था।
उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जनादेश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को और सशक्त करता है।
कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, पदमा देवांगन, जिला महामंत्री दिलीप साहू, सभापति श्याम शर्मा, दिनेश देवांगन, पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सुरेंद्र कौशिक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.