
दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेक्टर पाटणकर कॉलोनी परियोजना दुर्ग शहरी द्वारा बांसपारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-4, वार्ड क्रमांक 28 पचरीपारा-बांसपारा में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं सहित वार्ड की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद श्रीमती ममता ओमप्रकाश सेन थीं। इस अवसर पर श्रीमती शालिनी दिल्लीवार, श्रीमती तूनेश्वरी मार्कंडे, श्रीमती शारदा कश्यप, एएनएम श्रीमती चंद्रकुंवर देशमुख, मितानिन डोमा ठाकुर, रेवती मांडवी,हेमलता देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उनकी माताओं को पौष्टिक आहार एवं बच्चों के समुचित पोषण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश देते हुए महिलाओं द्वारा मुनगा पौधों का रोपण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती ममता ओमप्रकाश सेन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान किया। साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.