खास खबरें

शिविर में योग, संस्कार और जीवन कौशल सीखेंगे बच्चे

86704052026130033whatsappimage2026-05-04at6.24.29pm.jpeg

-पतंजलि परिवार की ओर से कोहका में महीने भर का ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू
भिलाई।
पतंजलि योग समिति, जिला दुर्ग की ओर से बाल योग गुरुकुल ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 की शुरुआत 3 मई रविवार को पतंजलि गौशाला परिसर, कोहका, भिलाई में हुई। 27 मई  तक चलने वाले इस शिविर में कक्षा छठवीं से 12वीं तक के बालक-बालिकाओं को योग, भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा एवं जीवन कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
 प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक इस शिविर में बच्चों के लिए योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं ध्यान, गीता एवं रामायण के श्लोक, चौपाइयों का अध्ययन और जीवन में प्रयोग,जीवन कौशल (अनुशासन, समय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता), संस्कार आधारित खेल एवं योग प्रतियोगिताएं, चित्रकला, भजन, नाटक, वक्तृत्व एवं रचनात्मक गतिविधियाँ, सेवा कार्य, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण जैसी गतिविधियां यहां होंगी। इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह विशेष थीम के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास एवं आध्यात्मिकता का विकास किया जाएगा। जिले के सभी जोनों का सक्रिय सहयोग रहेगा।
इस शिविर के सफल संचालन में स्वेच्छा से सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान है। उद्घाटन समारोह में जयंत भारती ने भजनों के माध्यम से जीवन दर्शन का मार्गदर्शन दिया। श्री कुशवाहा एवं श्री चौरसिया ने खेल-खेल में ज्ञान प्राप्त करने के आसान तरीके बच्चों को बताए। शत्रुघ्न ने गीता के श्लोक का अर्थ सहित जीवन दर्शन प्रदान किया। श्रीनिवास ने इकीगाई (जापानी तकनीक) के माध्यम से जीवन के उद्देश्य एवं भोजन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर में राजेश तिवारी, मोहिनी, तिजऊ राम साहू एवं उद्धव राम विभिन्न व्यवस्थाएं देख रहे हैं। आयोजकों ने सभी से आग्रह किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय प्रयास कर अधिक से अधिक बच्चों का पंजीयन सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.